News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी किशमिश की आवक से बाज़ार दबाव में, महाराष्ट्र के उत्पादकों ने सरकारी हस्तक्षेप की मांग

30-Dec-2025 10:31 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी किशमिश की आवक से बाज़ार दबाव में, महाराष्ट्र के उत्पादकों ने सरकारी हस्तक्षेप की मांग
★ घरेलू बाज़ारों में कथित रूप से चीन की किशमिश की आवक के कारण कीमतों में आई तेज़ गिरावट। सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। 
बीते एक सप्ताह में थोक किशमिश भाव में लगभग ₹40 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।
★ चीन में किशमिश सीज़न शुरू होने के बाद वहां की किशमिश को पहले दुबई  भेजा जा रहा है और फिर अफगानिस्तान के माध्यम से भारत में “अफगान किशमिश” के रूप में उतारा जा रहा है। संगठन का आरोप है कि इससे बाज़ार में मूल्य विकृति हो रही है और खरीदारों को गुमराह किया जा रहा है।
★ सांगली जिले के कोल्ड स्टोरेज में पिछले सीज़न की लगभग 20,000 टन किशमिश का स्टॉक मौजूद। चालू सीज़न में उत्पादन कम रहने के कारण इन स्टॉक्स को अब तक संतोषजनक भाव मिल रहे थे, लेकिन पिछले सप्ताह करीब 5 टन आयातित किशमिश की आवक से कीमतों में अचानक करेक्शन देखने को मिला।
★ गुणवत्ता के आधार पर जो थोक भाव ₹250 से ₹410 प्रति किलो के दायरे में थे, उनमें अब नरमी का रुख है।
★ किशमिश से जुड़े उद्योग ने सरकार से तुरंत इस मामले में संज्ञान  लेने की मांग कर रहे हैं।