News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी महंगी होगी? MSP बढ़ाने पर सरकार का बड़ा संकेत

18-Nov-2025 04:17 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी महंगी होगी? MSP बढ़ाने पर सरकार का बड़ा संकेत
★ केंद्र सरकार ने 2025-26 विपणन वर्ष (अक्टूबर से शुरू) के लिए 15 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी है। उपभोक्ता मामले व खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मंत्रालय चीनी उद्योग की MSP बढ़ाने की मांग पर भी विचार करेगा।
★ चीनी का न्यूनतम विक्रय मूल्य (MSP) फरवरी 2019 से ₹31 प्रति किलो पर स्थिर है।
★ ISMA का कहना है कि गन्ने का FRP ₹275 से बढ़कर ₹355 प्रति क्विंटल हो गया है, जिससे चीनी का उत्पादन लागत बढ़कर ₹40.24 प्रति किलो हो गई है। इसलिए MSP को कम से कम ₹40.2 प्रति किलो करने की मांग की गई है।
★ 2024-25 में 10 लाख टन निर्यात की अनुमति थी, लेकिन वास्तविक निर्यात लगभग 8 लाख टन हुआ।
★ ISMA ने 2025-26 में चीनी उत्पादन 343.5 लाख टन (एथेनॉल डायवर्ज़न से पहले) का अनुमान लगाया है, जो पिछले वर्ष के 296 लाख टन से अधिक है।