News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी निर्यात पर होगा मार्च के बाद होगा विचार
07-Jan-2026 08:53 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी निर्यात पर होगा मार्च के बाद होगा विचार
★ चीनी निर्यात कोटा की समीक्षा मार्च अंत के बाद की जाएगी।
★ खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग 2025-26 सीजन के लिए आवंटित कोटे के उपयोग का आकलन करेगा। जो मिलें निर्यात नहीं करना चाहतीं, वे 31 मार्च तक अपना कोटा सरेंडर कर सकेंगी। अप्रयुक्त कोटा बेहतर प्रदर्शन करने वाली या अतिरिक्त निर्यात के इच्छुक मिलों को पुनर्वितरित किया जाएगा।
★ मिलों को 31 मार्च 2026 तक आपस में निर्यात कोटा और घरेलू कोटा (आंशिक या पूर्ण) बदलने की अनुमति होगी; इसके बाद यह सुविधा नहीं मिलेगी।
★ 14 नवंबर को 15 लाख टन का निर्यात कोटा पिछले तीन वर्षों के औसत उत्पादन के आधार पर आवंटित किया गया था।
★ ISMA के अनुसार, दिसंबर अंत तक उत्पादन सालाना आधार पर लगभग 25% बढ़कर 119 लाख टन पहुंचा।
★ पूरे सीजन में उत्पादन 343 लाख टन रहने का अनुमान है।
★ ब्राज़ील में नया सीजन अप्रैल से होगा शुरू तब तक भारत से जनवरी–मार्च में निर्यात गति बढ़ने की संभावना।
