News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीन और कनाडा मटर आयात मामले में सियासत तेज

13-Oct-2025 10:19 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीन और कनाडा मटर आयात मामले में सियासत तेज
★ मटर के बाजार में पिछले सप्ताह ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया। निर्यातक फिलहाल अपने लंबित निर्यात अनुबंधों को पूरा करने और उत्तरी गोलार्ध में फसल कटाई से जुड़े बिक्री दबाव के समाप्त होने पर केंद्रित हैं।
★ चीन ने कहा कि अगर कनाडा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100% और स्टील व एल्युमिनियम पर 25% शुल्क समाप्त करता है, तो चीन कनाडाई कृषि उत्पादों पर अपने शुल्क समाप्त करने के लिए तैयार है।
★ कनाडा की विपक्षी पार्टी ने इस प्रस्ताव का समर्थन करने की बजाय किसानों को सब्सिडी देने का रुख अपनाने की बात कही।
★ यह मामला भारत के लिए महत्वपूर्ण अगर दोनों देशों के बीच रजामंदी हो जाती है तो इससे मटर के अंतरराष्ट्रीय भाव बढ़ सकता हैं। 
★ अगर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो सस्ते भावों पर भारत में मटर का निर्यात किया जायेगा।
★ घरेलू दलहनी किसानों को पर्याप्त भाव मिलें इसके लिए आयात शुल्क लगाना जरुरी।