News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एल नीनो से पाम तेल उत्पादन घटने की आशंका, कीमतों को मिल सकता है सहारा

29-Jun-2026 09:12 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एल नीनो से पाम तेल उत्पादन घटने की आशंका, कीमतों को मिल सकता है सहारा
★ एल नीनो के प्रभाव से इंडोनेशिया और मलेशिया में पाम तेल उत्पादन 8-10% तक घटने की आशंका है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों का संयुक्त उत्पादन करीब 45 लाख टन तक कम हो सकता है, जिससे वैश्विक वनस्पति तेल बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।
★ स्थिति को और कड़ा बनाने वाला एक अन्य कारण इंडोनेशिया का 1 जुलाई से लागू होने वाला B50 बायोडीजल मिश्रण कार्यक्रम है। इसके तहत घरेलू स्तर पर लगभग 30 लाख टन अतिरिक्त पाम तेल की खपत होने का अनुमान है, जिससे निर्यात योग्य मात्रा घट सकती है।
★ उत्पादन में कमी और बायोडीजल की बढ़ती मांग के कारण पाम तेल की कीमतों को मजबूती मिल सकती है। इसका सकारात्मक असर कैनोला, सोयाबीन और अन्य तिलहनों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।