News Capsule/न्यूज कैप्सूल: FCI और UN के बीच 5 साल का समझौता

19-Feb-2026 10:52 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: FCI और UN के बीच 5 साल का समझौता
★ भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के साथ पांच वर्ष के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत एफसीआई हर वर्ष 2 लाख टन चावल की आपूर्ति करेगा, जिसका उपयोग वैश्विक मानवीय सहायता अभियानों में किया जाएगा।
★ समझौते के अनुसार, एफसीआई अधिकतम 25 प्रतिशत टूटे दानों वाला चावल डब्ल्यूएफपी को उपलब्ध कराएगा।
★ यह समझौता हस्ताक्षर की तिथि से पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा और आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
★ समझौते के तहत चावल की कीमत का निर्धारण प्रतिवर्ष किया जाएगा। वर्तमान में 31 मार्च 2026 तक के लिए दर ₹2,800 प्रति 100 किलोग्राम तय की गई है।