News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं की शानदार बिजाई

25-Nov-2025 10:39 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं की शानदार बिजाई
★ देश में रबी फसलों की बुवाई तेज़ी से आगे बढ़ रही है। 21 नवंबर तक रबी फसलों की बोवाई 306.31 लाख हेक्टेयर पर पहुँच गई है, जो पिछले वर्ष की 272.78 लाख हेक्टेयर की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत अधिक है।
★ गेहूं की बिजाई सबसे आगे रही और क्षेत्र 128.37 लाख हेक्टेयर तक पहुँच गया है, जो पिछले वर्ष के 107.79 लाख हेक्टेयर से लगभग 19–20 प्रतिशत अधिक है।
★ अनुकूल मौसम, अधिक बारिश और प्रमुख जलाशयों में लगभग 90 प्रतिशत भराव के कारण बुवाई तेज़ रही।
★ मध्य प्रदेश अगले सीजन में गेहूं खरीद पर 15 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस घोषित करने पर विचार कर रहा है।
★ कुल मिलाकर, इस सप्ताह तक रबी की सामान्य बुवाई का लगभग 50 प्रतिशत पूरा होने की संभावना है।
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है की इस बार देश में गेहूं की रिकॉर्ड बिजाई और उत्पादन पहुँच सकता है।
★ कई कारणों से कीमतों में फ़िलहाल तेजी से संभावनाएं कम। 

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।