News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं में OMSS स्कीम के कारण आई गिरावट

07-Jan-2026 08:50 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं में OMSS स्कीम के कारण आई गिरावट
★ 9 जनवरी को वैल्यू जंक्शन पोर्टल पर गेहूं बिक्री टेंडर जारी किये जायेंगे। यह बिक्री 2550 रुपए प्रति क्विंटल के रिजर्व भाव (परिवहन लागत अतिरिक्त) पर की जाएगी।
★ नवम्बर व दिसंबर वाले सप्ताह के दौरान 5.3 लाख टन गेहूं किया गया था आवंटित, 2026 के लिए 30 लाख टन गेहूं आवंटित किया गया परन्तु उठाव रहा था बहुत कमजोर।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है की चालू सीजन में करीब 20 लाख टन गेहूं एफसीआई द्वारा बेचा जा सकता है।
★ पिछले 2 महीने में उत्तर भारत से बड़ी मात्रा में दक्षिण भारत को कई रैक गयी उत्तर भारत में अब धीरे-धीरे गेहूं का स्टॉक घट रहा है साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर भी गेहूं का स्टॉक घटा।
★ एफसीआई के पास 1 जनवरी 2026 को 276.5 लाख टन गेहूं का स्टॉक उपलब्ध, सरकारी खरीद 1 अप्रैल 2026 से होगी शुरू।
★ रबी 2026-27 सीजन में गेहूं के उत्पादन में बढ़ोत्तरी की उम्मीद।
★ OMSS के तहत बिक्री शुरू होने से कीमतों पर थोड़ा-बहुत और दबाव पड़ सकता है।