News Capsule/न्यूज कैप्सूल: घटती सप्लाई से मलेशियाई पाम ऑयल को मजबूती

11-Apr-2026 02:50 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: घटती सप्लाई से मलेशियाई पाम ऑयल को मजबूती
★ मार्च में मलेशिया का पाम ऑयल स्टॉक 16.1% घटकर 22.7 लाख टन रह गया, जो पिछले सात महीनों का सबसे निचला स्तर है।
★ लगातार तीसरे महीने स्टॉक घटने का मुख्य कारण निर्यात में 40.7% की तेज बढ़ोतरी है, जो पांच महीनों का उच्चतम स्तर है।
★ हालांकि उत्पादन 7.2% बढ़कर 13.8 लाख टन हुआ, फिर भी यह पिछले तीन वर्षों का सबसे कमजोर मार्च उत्पादन रहा।
★ घटती सप्लाई और ऊंची ऊर्जा कीमतों से पाम ऑयल कीमतों में तेजी का माहौल बना है, जबकि सोया तेल महंगा होने से भारत जैसे खरीदार फिर से बाजार में लौट सकते हैं।