News Capsule/न्यूज कैप्सूल: निर्यात मांग से बासमती में तेजी, एग्री बाजार में बुलिश संकेत
11-Apr-2026 02:49 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: निर्यात मांग से बासमती में तेजी, एग्री बाजार में बुलिश संकेत
★ इस सप्ताह कृषि बाजार में सबसे बड़ी तेजी बासमती चावल में देखने को मिली, जहां निर्यात मांग बढ़ने से कीमतें तेज़ी से उछली हैं।
★ 1509 स्टीम (A+) लगभग ₹8,900 प्रति क्विंटल और 1718 स्टीम ₹9,000 के पार पहुंच गया है।
★ पिछले 10 दिनों में बासमती के भाव करीब ₹1,500 प्रति क्विंटल तक बढ़े हैं, जो इस सीजन की सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है।
★ तेजी के मुख्य कारण मजबूत निर्यात मांग, सीमित स्टॉक और अच्छी क्वालिटी चावल की कम उपलब्धता हैं।
★ इसके विपरीत नॉन-बासमती चावल में बाजार स्थिर है—1010 ₹3,700–3,800, स्वर्णा ₹2,900–3,000 और मिनीकिट करीब ₹5,200 प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रहा है।
★ आगे भी बाजार तेज रहने की उम्मीद।
