News Capsule/न्यूज कैप्सूल: इलायची न्यूज़ अपडेट- 2025 में कीमतों में तेज़ी, 2026 को लेकर सकारात्मक संकेत

30-Dec-2025 10:23 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: इलायची न्यूज़ अपडेट- 2025 में कीमतों में तेज़ी, 2026 को लेकर सकारात्मक संकेत
★ भारत में वर्ष 2025 इलायची उत्पादकों के लिए बेहद अनुकूल साबित हुआ। बेहतर मानसून और अनुकूल मौसम के चलते उत्पादन में बढ़ोतरी हुई, वहीं बाज़ार भाव पूरे वर्ष ₹2,400 प्रति किलो से ऊपर बने रहे। कम कैरी-ओवर स्टॉक और मज़बूत घरेलू व निर्यात मांग ने कीमतों को मजबूती दी।
★ बीते दो वर्षों में ग्वाटेमाला में फसल नुकसान का सीधा लाभ भारतीय इलायची को मिला, जिससे वैश्विक बाज़ार में भारत की स्थिति और सुदृढ़ हुई।
केरल के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र इड्डुक्की  में बागानों की स्थिति बेहतर। 
~~~~~~~~~
2026 का आउटलुक
★ आगामी वर्ष के लिए भी दृष्टिकोण सकारात्मक।
★ अच्छे दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व मानसून की संभावना से उत्पादन को सहारा मिलने की उम्मीद। अनुमान है कि भारत में 30–35 हज़ार टन और ग्वाटेमाला में लगभग 20 हज़ार टन उत्पादन हो सकता है। दोनों देशों में उत्पादन अच्छा रहने पर कीमतें ₹1,800–2,000 प्रति किलो तक आ सकती हैं।
★ मिडिल ईस्ट और यूरोप से मांग मज़बूत बनी रहने की संभावना है। इसके अलावा अमेरिका द्वारा इलायची सहित कई कृषि उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क हटाए जाने से अमेरिकी बाज़ार में भारतीय मसालों की प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है।
★ कुल मिलाकर, 2026 में इलायची बाज़ार मध्यम से तेज़ से स्थिर रहने की संभावना बन रही है।