News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा फसल कटाई रिपोर्ट: दलहनों की कटाई लगभग पूरी अन्यों की अंतिम पड़ाव में

11-Oct-2025 11:50 AM

कनाडा फसल कटाई रिपोर्ट: दलहनों की कटाई लगभग पूरी अन्यों की अंतिम पड़ाव में
★ कनाडा में लगभग सभी शीतकालीन अनाज और दलहन फसलों की कटाई पूरी हो चुकी है। दलहनों में केवल चना ऐसी फसल है जिसकी कटाई लगभग 70 प्रतिशत हुई है।
★ गेहूं और जौ की कटाई 98 प्रतिशत पूरी हो गई है।
★ ड्यूरम गेहूं और ओट्स की कटाई 96 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है।
★ सरसों की 91 प्रतिशत, कैनोला की  89 प्रतिशत, सोयाबीन की 70 प्रतिशत और अलसी की 60 प्रतिशत कटाई पूरी।
★ कुल मिलाकर, कनाडा में इस वर्ष की कटाई का कार्य अंतिम चरण में है और अधिकांश फसलों की कटाई समय पर पूरी हो गई है।