News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से दलहन निर्यात: भारत सबसे बड़ा खरीदार
03-Apr-2026 11:43 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से दलहन निर्यात: भारत सबसे बड़ा खरीदार
कनाडा निर्यात (Stats Canada):
★ मसूर लेंटिल का फरवरी 2026 निर्यात बढ़कर 1,85,794 टन रहा, जबकि अगस्त–फरवरी 2026 में कुल निर्यात 13.76 लाख टन रहा, जो पिछले साल से थोड़ा कम है। भारत 63,369 टन आयात के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा।
★ मटर का निर्यात फरवरी में 1,89,315 टन रहा, जबकि कुल निर्यात 15.11 लाख टन रहा, जो पिछले साल से कम है। इसमें भारत 95,446 टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा।
~~~~~~~~
ऑस्ट्रेलिया निर्यात (ABS):
★ मसूर का निर्यात फरवरी में 1,79,335 टन रहा, जबकि नवंबर–फरवरी 2026 में कुल निर्यात 9.59 लाख टन पहुंच गया, जो पिछले साल से काफी अधिक है। भारत यहां भी 81,364 टन के साथ शीर्ष आयातक रहा।
★ देसी चना का फरवरी निर्यात तेज उछाल के साथ 2,92,347 टन रहा। हालांकि अगस्त–फरवरी 2026 में कुल निर्यात 13.49 लाख टन रहा, जो पिछले साल से कम है। इसमें भारत 2,31,197 टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा।
★ भारत ने दोनों देशों से मिलाकर करीब 4.71 लाख टन दलहन आयात किया है।
★ मसूर (लेंटिल) का कुल आयात 1,44,733 टन, देसी चना की खरीद 2,31,197 और मटर का आयात 95,446 टन रहा।
★ देसी चना में सबसे ज्यादा मांग और मसूर व मटर में मजबूत आयात के चलते भारत वैश्विक दलहन बाजार का प्रमुख खरीदार बना हुआ है।
