News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा और अमेरिका में मसूर की स्तिथि
25-Nov-2025 11:09 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा और अमेरिका में मसूर की स्तिथि
कनाडा
★ 2025-26 के लिए मसूर का उत्पादन लगभग 22 प्रतिशत बढ़कर 30 लाख टन पहुंचने का अनुमान है।
★ हालांकि लाल मसूर का उत्पादन घटकर लगभग 16 लाख टन रहा, लेकिन बड़ी हरी मसूर का उत्पादन दोगुना बढ़कर 9 लाख टन पहुंच गया है। अन्य मसूर किस्मों का उत्पादन भी बढ़कर 5.6 लाख टन हो गया है।
★ इस बार अधिक शुरुआती स्टॉक और बढ़े हुए उत्पादन के कारण कुल सप्लाई 32 प्रतिशत उछलकर 36 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है। निर्यात बढ़कर 21 लाख टन तक पहुंच सकते हैं, जिसमें भारत, यूरोपीय संघ और अमेरिका शीर्ष खरीदार रहे हैं।
★ बढ़ी हुई सप्लाई के चलते सीजन के अंत तक स्टॉक रिकॉर्ड 11.5 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है।
★ अधिक उपलब्धता के कारण मसूर की औसत कीमत में लगभग 33 प्रतिशत गिरावट आ सकती है, और यह करीब 530 डॉलर प्रति टन तक रह सकती है।
★ इस सीजन हरी मसूर की कीमतें लाल मसूर से 100 डॉलर प्रति टन अधिक चल रही हैं, जबकि पिछले साल यह अंतर 465 डॉलर था।
~~~~~~~~~~~~
अमेरिका में स्थिति
★ USDA के अनुसार 2025-26 में अमेरिका में मसूर बिजाई 15 प्रतिशत अधिक और उत्पादन 23 प्रतिशत उछलकर 5 लाख टन पहुंचने का अनुमान है।
