News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा और अमेरिका में मटर की स्थिति
25-Nov-2025 11:05 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा और अमेरिका में मटर की स्थिति
2025-26 में उत्पादन और सप्लाई में बड़ी बढ़ोतरी
कनाडा
★ कनाडा में 2025-26 के लिए मटर का उत्पादन लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर 35.6 लाख टन पहुंचने का अनुमान है।
★ पीली मटर का उत्पादन करीब 27.8 लाख टन रहने की उम्मीद है, जबकि हरी मटर का उत्पादन भी बढ़कर 5.3 लाख टन तक पहुंच सकता है। अन्य किस्मों का उत्पादन 2.5 लाख टन के आसपास रहने का अनुमान है।
★ कुल सप्लाई 22 प्रतिशत उछलकर 41 लाख टन पहुंच सकती है। निर्यात 22 लाख टन पर स्थिर रहने की उम्मीद।
★ बढ़ी हुई सप्लाई के चलते सीजन के अंत में स्टॉक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकते हैं, जिससे औसत कीमतों पर दबाव बने रहने की आशंका है।
★ कीमतों में 30 प्रतिशत से अधिक गिरावट संभव है और औसत मूल्य लगभग 280 डॉलर प्रति टन रहने का अनुमान है।
~~~~~~~
अमेरिका
★ अमेरिका में भी सूखी मटर का रकबा बढ़ने जा रहा है।
★ USDA के अनुसार 2025-26 में बोवाई का क्षेत्रफल 21 प्रतिशत बढ़कर 4.8 लाख हेक्टेयर हो सकता है।
★ बेहतर पैदावार के चलते अमेरिकी उत्पादन भी 23 प्रतिशत उछलकर 9.3 लाख टन पहुंचने का अनुमान है।
