News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा: पीली मटर 2025-26 और 2026-27 का आउटलुक
19-Feb-2026 11:05 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा: पीली मटर 2025-26 और 2026-27 का आउटलुक
2025-26 सीजन
★ 2025-26 में पीली मटर का निर्यात बढ़कर 25 लाख टन रहने का अनुमान है।
★ भारत से कमजोर मांग की भरपाई बांग्लादेश और अमेरिका को बढ़े हुए निर्यात से होने की उम्मीद है।
★ आपूर्ति में तेज वृद्धि और घरेलू खपत में कमी के कारण अंतिम स्टॉक रिकॉर्ड 13.1 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है।
★ कीमतों की बात करें तो औसत मूल्य 2024-25 की तुलना में कम रहने की संभावना है, क्योंकि सभी प्रकार की पीली मटर के दाम दबाव में हैं। जनवरी के ★ दौरान पीली मटर (के ऑन-फार्म दाम में 15 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी हुई। स्केचेवान में हरी मटर के दाम 5 डॉलर प्रति टन गिर गए।
★ हरी मटर का प्रीमियम पीली मटर के मुकाबले 120 डॉलर प्रति टन रहने का अनुमान है, जबकि 2024-25 में यह अंतर 208 डॉलर प्रति टन था।
★ अमेरिका में पीली मटर का उत्पादन 8.4 लाख टन आंका गया है, जो पिछले वर्ष से 9% अधिक है।
★ कनाडा से अमेरिका को निर्यात 2025-26 में 1.2 लाख टन रहने का अनुमान है।
~~~~~~~~~~
2026-27 सीजन (प्रारंभिक अनुमान)
★ 2026-27 में बोआई क्षेत्र 15% घटकर 12 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान।
★ उत्पादन में 28% गिरावट के साथ यह 28.5 लाख टन रहने का अनुमान है। हालांकि, रिकॉर्ड शुरुआती स्टॉक के कारण कुल आपूर्ति में केवल 6% की कमी आने की संभावना है।
★ निर्यात बढ़कर 27 लाख टन रहने की उम्मीद। अंतिम स्टॉक घटकर 8.5 लाख टन रहने का अनुमान है।
★ कीमतों में 2025-26 की तुलना में सुधार की संभावना है, क्योंकि वैश्विक आपूर्ति में कमी से बाजार को समर्थन मिल सकता है।
