News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा से पिछले सप्ताह भारत को मटर और मसूर निर्यात की जानकारी

13-Oct-2025 12:11 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा से पिछले सप्ताह भारत को मटर और मसूर निर्यात की जानकारी
★ पिछले सप्ताह कनाडा से भारत को 3 वेसल रवाना किए गए, जिनमें 1,57,507 टन मटर और 46,375 टन मसूर की मात्रा है।
★ कनाडा और रूस में इस वर्ष मटर का भरपूर उत्पादन हुआ, इसके अलावा कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी अच्छा उत्पादन बताया जा रहा है।
★ मटर मामले में कनाडा की प्रतिस्पर्धा रूस से और मसूर में ऑस्ट्रेलिया से हो रही है।
★ अंतरराष्ट्रीय कीमतें कई वर्षों के निम्न स्तर पर हैं।
★ अगर आयात इसी तरह बढ़ता रहा, तो विदेशी मटर और मसूर का भारत में स्टॉक बढ़ सकता है।
★ पिछले 3 महीनों में आयात में आई गिरावट से पोर्ट पर सभी दलहनों का स्टॉक घटा और त्यौहारिक मांग के कारण कीमतों में मामूली वृद्धि देखी गई थी।
★ अगर बिजाई के दौरान चना, मटर और मसूर के भाव कम रहे, तो किसान अन्य फसलों की ओर अपना रुझान बढ़ा सकते हैं।
★ किसानों को दलहनों की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कोई बड़ा निर्णय लेना ही चाहिए, अन्यथा किसानों के साथ-साथ पूरे दलहन उद्योग की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।