News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा: वैश्विक दलहन बाजार सुस्त, सीमित मांग से कीमतों में ठहराव

19-Feb-2026 10:36 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा: वैश्विक दलहन बाजार सुस्त, सीमित मांग से कीमतों में ठहराव
★ अंतरराष्ट्रीय बाजार में चना, मटर और मसूर की कीमतों में इस सप्ताह भी खास बदलाव नहीं देखा गया। खरीदार सक्रिय तो हैं, लेकिन बड़े सौदों की कमी के कारण बाजार की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
काबुली चना
★ #2 काबुली चने की मांग बनी हुई है, लेकिन कई हफ्तों से बोली स्थिर।
★ मानक गुणवत्ता (कम से कम 20% 9 मिमी, अधिकतम 10% 7 मिमी) के लिए कीमत 0.26–0.27 डॉलर प्रति पाउंड FOB फार्म पर है।
★ सैंपल ग्रेड 0.17 डॉलर प्रति पाउंड पर कारोबार कर रहा है। ऑफ-क्वालिटी चना सीमित मात्रा में 0.09–0.10 डॉलर प्रति पाउंड पर बिक रहा है।
~~~~~~~~
मटर
★ पीली मटर 7.50–8.00 डॉलर प्रति बुशल FOB पर स्थिर।
★ हरी मटर (अधिकतम 3% ब्लीच) 9.50–10.00 डॉलर प्रति बुशल पर हल्की नरमी के साथ कारोबार कर रही है।
★ मेपल मटर 11.00–13.00 डॉलर प्रति बुशल पर, जबकि नई फसल की मेपल मटर 11.00–12.00 डॉलर प्रति बुशल पर रुचि में है।
★ भारतीय निर्यात में नरमी और कनाडा-अमेरिका की भारी आपूर्ति से बाजार पर दबाव बना हुआ है।
~~~~~~~
मसूर
★ लाल मसूर 0.25 डॉलर प्रति पाउंड FOB पर स्थिर है। बड़ी हरी मसूर 0.24–0.26 डॉलर प्रति पाउंड पर, जबकि छोटी हरी मसूर 0.18–0.20 डॉलर प्रति पाउंड पर कारोबार कर रही है। हालांकि बड़े वॉल्यूम के खरीदार सीमित हैं।
★ 2025-26 विपणन वर्ष के अंतिम चरण में बड़ी फसल की मार्केटिंग चुनौती बनती दिख रही है।
★ गर्मियों में शिपमेंट सुस्त रहने की संभावना से किसानों पर स्टॉक खाली करने का दबाव बढ़ सकता है। फिलहाल कीमतों में निकट भविष्य में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।