News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कपास की सरकारी खरीद में उछाल

25-Nov-2025 10:42 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कपास की सरकारी खरीद में उछाल 
★ देश में कपास की आवक बढ़ने के साथ ही CCI की MSP पर खरीद तेज़ हो गई है। रोज़ाना खरीद 1 लाख गांठ (170 किग्रा) से ऊपर पहुँच गई है और अब तक करीब 8 लाख गांठ खरीदी जा चुकी हैं।
★ मंडियों में में कपास की कीमतें 6,500–7,500 रुपये प्रति क्विंटल हैं, जो MSP 8,100 रुपये से नीचे हैं, इसलिए इस साल CCI की खरीद पिछले वर्ष से भी अधिक रहने की उम्मीद है।
★ इस बार अनियमित और अधिक बारिश से कपास की गुणवत्ता पर भारी असर पड़ा है, जबकि उत्पादन अनुमान 305 लाख गांठ है, जो पिछले साल के 312.40 लाख गांठ से 2 प्रतिशत कम है।
★ अच्छी गुणवत्ता वाली कपास की कमी बढ़ रही है, जिससे दामों में गुणवत्ता का अंतर लगातार बढ़ रहा है।
★ अच्छी गुणवत्ता वाली कपास का स्टॉक करने में फ़िलहाल नुकसान नहीं।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।