News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कज़ाखस्तान की दलहनों के उत्पादन में जबरदस्त उछाल, ऑस्ट्रेलिया–कनाडा के लिए बढ़ता खतरा

19-Nov-2025 09:09 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कज़ाखस्तान की दलहनों के  उत्पादन में जबरदस्त उछाल, ऑस्ट्रेलिया–कनाडा के लिए बढ़ता खतरा
★ कज़ाखस्तान में किसान तेजी से दलहन फसलों, खासकर मसूर और मटर, की बुवाई बढ़ा रहे हैं। अनाजों की तुलना में बेहतर लाभ और स्थिर निर्यात मांग से किसानों की रूचि दलहनों में बढ़ी। 
★ 2025 में कज़ाखस्तान का मसूर उत्पादन 8 लाख टन तक पहुंच सकता है, जो 2024 की तुलना में 75% अधिक है। वहीं मटर उत्पादन लगभग 1.55 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष से 5% अधिक है।
★ वर्तमान वर्ष में मसूर निर्यात 5 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है, जिसमें टर्की सबसे बड़ा खरीदार बना रहेगा। मटर के निर्यात का अनुमान 1.06 लाख टन है और इसके प्रमुख खरीदार चीन, अफ़गानिस्तान और उज़्बेकिस्तान हैं।
★ कज़ाखस्तान की तेजी से बढ़ती उत्पादन क्षमता और आक्रामक निर्यात नीति को देखते हुए हमारा मानना है कि वह मसूर के वैश्विक बाजार में निर्यात मामले में ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के लिए सीधा खतरा बनता जा रहा है।