News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खरीफ 2025: मक्का उत्पादन अनुमान में बड़ी बढ़ोतरी

26-Nov-2025 03:08 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खरीफ 2025: मक्का उत्पादन अनुमान में बड़ी बढ़ोतरी
★ कृषि मंत्रालय द्वारा जारी खरीफ 2025–26 के पहले अग्रिम अनुमान में मक्का के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मक्का उत्पादन में तेज उछाल देखने को मिल रहा है।
मक्का उत्पादन (लाख टन में):
2024–25: 248.08
2025–26 पहला अनुमान: 283.03
बदलाव: +34.95 लाख टन
★ मक्का उत्पादन में यह वृद्धि बेहतर वर्षा, विस्तारित बोवाई क्षेत्र और अनुकूल मौसम परिस्थितियों के कारण मानी जा रही है। पिछले पाँच वर्षों के आंकड़ों को देखें तो मक्का उत्पादन लगातार सुधार के रुझान दिखा रहा है—2020–21 में 215.55 लाख टन से बढ़कर 2025–26 में 283.03 लाख टन के स्तर तक पहुँचने की उम्मीद है।
★ इथेनॉल के कारण बढ़ा उत्पादन।
★ कुल मिलाकर, खरीफ 2025 में मक्का फसल ने सभी प्रमुख अनाजों में सबसे मजबूत प्रदर्शन किया।