News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खरीफ 2025: तुवर, उड़द और मूंग के उत्पादन अनुमान में गिरावट
26-Nov-2025 02:24 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खरीफ 2025: तुवर, उड़द और मूंग के उत्पादन अनुमान में गिरावट
★ कृषि मंत्रालय द्वारा जारी खरीफ 2025-26 के पहले अग्रिम अनुमान में दलहनी फसलों—तुवर, उड़द और मूंग—के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में तीनों प्रमुख दालों का उत्पादन घटने का अनुमान है।
तुवर उत्पादन
2024-25: 36.24 लाख टन
2025-26 प्रथम अनुमान: 35.97 लाख टन
बदलाव: 0.27 लाख टन की कमी
★ तुवर उत्पादन पिछले चार वर्षों से उतार-चढ़ाव में रहा है, लेकिन इस बार मामूली गिरावट दिखाई गई है।
~~~~~~~~
उड़द उत्पादन
2024-25: 13.41 लाख टन
2025-26 प्रथम अनुमान: 12.05 लाख टन
बदलाव: 1.36 लाख टन की भारी गिरावट
★ उड़द में सबसे ज्यादा कमी दर्ज हुई है, जो बाजार में कीमतों पर प्रभाव डाल सकती है।
~~~~~~
मूंग उत्पादन
2024-25: 17.74 लाख टन
025-26 प्रथम अनुमान: 17.20 लाख टन
बदलाव: 0.54 लाख टन की कमी
★ मूंग उत्पादन में भी गिरावट जारी है, हालांकि यह कमी सीमित है।
~~~~~~~~
कुल मिलाकर स्थिति
★ कृषि विभाग के पहले अग्रिम अनुमान बताते हैं कि खरीफ 2025 में दलहनी फसलों का कुल उत्पादन दबाव में है। खासकर उड़द में बड़ी गिरावट से बाजार और आयात पर असर पड़ सकता है।
