News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खाद्य महंगाई 2026 में सीमित दायरे में रहने की संभावना
29-Dec-2025 09:13 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खाद्य महंगाई 2026 में सीमित दायरे में रहने की संभावना
★ खाद्य महंगाई में 2026 के दौरान बड़ी बढ़ोतरी की आशंका कम जताई जा रही है। अक्टूबर 2024 में खाद्य महंगाई जहां 10.87% तक पहुंची थी, वहीं नवंबर 2025 में यह घटकर -3.91% दर्ज की गई। इसमें सब्जियों, अनाज, दालों और मसालों की कीमतों में नरमी का बड़ा योगदान रहा।
★ सरकारी एजेंसियों के पास रिकॉर्ड स्तर का अनाज भंडार मौजूद है। जनवरी 2026 के लिए जहां बफर स्टॉक की जरूरत 214 लाख मिलियन टन है, वहीं एफसीआई और राज्य एजेंसियों के पास कुल भंडार 86 .2 लाख टन है। चावल का प्रभावी स्टॉक भी बफर आवश्यकता से कहीं अधिक बताया जा रहा है।
★ रबी सीजन में गेहूं की बुआई मजबूत बनी हुई है, जिससे उत्पादन और सरकारी भंडार दोनों बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में पर्याप्त उपलब्धता के कारण गेहूं की ओपन मार्केट सेल स्कीम में भी सीमित प्रतिक्रिया देखने को मिली है।
★ रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवनीत चितलांगिया के अनुसार, शुरुआती फील्ड रिपोर्ट्स गेहूं की अच्छी फसल की ओर इशारा कर रही हैं। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निजी कारोबारियों को भंडारण लागत नहीं निकलती, तो भविष्य में निजी स्टॉकिंग प्रभावित हो सकती है।
