News Capsule/न्यूज कैप्सूल: महाराष्ट्र- चीनी उत्पादन में भारी बढ़ोतरी

30-Dec-2025 10:43 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: महाराष्ट्र- चीनी उत्पादन में भारी बढ़ोतरी
★ महाराष्ट्र में चालू 2025-26 चीनी सीजन में उत्पादन में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य की शुगर कमिश्नरेट के आंकड़ों के अनुसार, अब तक चीनी उत्पादन सालाना आधार पर 58% बढ़कर 44.8 लाख टन पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी गन्ने की बेहतर उपलब्धता और रिकवरी रेट में सुधार के चलते हुई है।
★ महाराष्ट्र की मिलों ने अब तक 515 लाख टन गन्ने की पेराई की है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 333 लाख टन गन्ना पिरोया गया था। औसत चीनी रिकवरी बढ़कर 8.69% हो गई है, जो पिछले साल 8.50% थी। इस समय राज्य में 193 चीनी मिलें चालू हैं।
★ प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों में पेराई मजबूत रही है। कोल्हापुर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला रहा, जहां रिकवरी 10.23% दर्ज की गई।
★ NFCSF के अनुसार पूरे 2025-26 सीजन में महाराष्ट्र का कुल चीनी उत्पादन बढ़कर लगभग 110 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले सीजन में यह 81 लाख टन रहा था।