News Capsule/न्यूज कैप्सूल: महाराष्ट्र में तुवर के खरीद से कीमतों को मिला समर्थन
17-Feb-2026 03:53 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: महाराष्ट्र में तुवर के खरीद से कीमतों को मिला समर्थन
★ महाराष्ट्र में तुवर की सरकारी खरीद शुरू, इसी तरह कर्नाटक में भी सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद जारी है।
★ सरकार ने तुवर का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 8,000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि मंडियों में वर्तमान भाव एमएसपी से नीचे चल रहे हैं।
★ खुले बाजार में कीमतें समर्थन मूल्य से कम रहने के कारण किसानों का रुझान सरकारी खरीद केंद्रों की ओर बढ़ रहा है। इससे मंडियों में तुवर की आवक का दबाव कम हो सकता है।
★ महाराष्ट्र और कर्णाटक की लगभग सभी मंडियों में आज 200-400 रुपए की देखी गई तेजी।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि जैसे-जैसे सरकारी खरीद तेज होगी, बाजार में आपूर्ति घटेगी और कीमतों को समर्थन मिलेगा।
★ यदि सरकारी कांटों पर खरीद की रफ्तार बनी रहती है तो आने वाले दिनों में तुवर के भाव में तेजी देखी जा सकती है।
