News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश रबी बुवाई प्रगति रिपोर्ट (14 नवंबर 2025 तक)

26-Nov-2025 11:18 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश रबी बुवाई प्रगति रिपोर्ट (14 नवंबर 2025 तक)
★ मध्य प्रदेश में रबी सीजन 2025–26 के दौरान अब तक कुल 61.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 62.52 लाख हेक्टेयर था, जो इस बार थोड़ा कम है।
★ गेहूं, जो राज्य की प्रमुख रबी फसल है, की बुवाई 38.64 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में पूरी हो चुकी है इस वर्ष बिजाई लक्ष्य 96.81 लाख हेक्टेयर रखा गया।  
★ चना की बुवाई अब तक 7.89 लाख हेक्टेयर (बिजाई लक्ष्य 17.28) में हो चुकी है, जिसे अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिला है।
★ मसूर की बुवाई 4.17 लाख हेक्टेयर (बिजाई लक्ष्य 6.36) पर पहुंच गई है, जबकि मटर की बुवाई 2 लाख हेक्टेयर के पार पहुंची।
★ सरसों की बिजाई लक्ष्य 12.33 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 8.32 लाख हेक्टेयर पहुंच चुकी है। 
★ विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कई क्षेत्रों में अनुकूल मौसम और पर्याप्त नमी के कारण बुवाई की रफ्तार बनी हुई है।
★ सभी रबी फसलों की कुल बुवाई प्रगति 138.85 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के 44% तक पहुंच गई है।