News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मेवों में आयात आयात निर्भरता बढ़ी; उत्पादन स्थिर
13-Oct-2025 10:04 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मेवों में आयात आयात निर्भरता बढ़ी; उत्पादन स्थिर
★ भारत में मेवों की खपत लगातार बढ़ रही है, जबकि उत्पादन लगभग स्थिर बना हुआ है, जिससे आयात पर निर्भरता बढ़ती जा रही है।
★ पिस्ता की खपत जो लगभग पूरी तरह आयात पर निर्भर है, पिछले पाँच वर्षों में 9,000 टन से बढ़कर 40,000 टन प्रति वर्ष पहुंची। इसी तरह, अखरोट की खपत भी पिछले आठ वर्षों में पाँच गुना बढ़कर 90,000 टन तक पहुँच गई है।
★ भारत में अखरोट का उत्पादन पिछले 30-35 वर्षों से लगभग 30,000 टन पर स्थिर है, जबकि इसी अवधि में चीन का उत्पादन 30,000 टन से बढ़कर 12 लाख टन हो गया है।
