News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया में पिछले 5 वर्षों में में मसूर का उत्पादन दोगुना

27-Nov-2025 08:28 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया में पिछले 5 वर्षों में में मसूर का उत्पादन दोगुना
★ 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में 8.53 लाख टन मसूर उत्पादन हुआ था, जो 2025-26 में 17.07 लाख टन पहुंचा। विक्टोरिया में उत्पादन 4.5 लाख टन से उछलकर 7.5 लाख टन, साउथ ऑस्ट्रेलिया में 3.8 लाख टन से उछलकर 8.45 लाख टन पहुंचा।
★ इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद।
★ कनाडा व रशिया में भी मसूर का अच्छा उत्पादन जिससे विश्व में उपलब्धता बढ़ रही है। हालांकि टर्की में इस वर्ष उत्पादन कमजोर रहा।
★ गत सीजन में भारत में भी मसूर का हुआ था अच्छा उत्पादन जिसके फलस्वरूप आयात में इस वर्ष गिरावट देखी गयी।
★ वैश्विक उपलब्धता अधिक होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कीमतें कम रह सकती हैं।
★ भारत में धीरे-धीरे मसूर का स्टॉक घट रहा है जिसके चलते भविष्य में कीमतों में बढ़त आ सकती है।