News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव के बीच भारत को बढ़ा निर्यात अवसर, बासमती की मांग बढ़ने की उम्मीद

29-Jun-2026 09:10 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव के बीच भारत को बढ़ा निर्यात अवसर, बासमती की मांग बढ़ने की उम्मीद
★ पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अफगानिस्तान अब बासमती चावल की खरीद के लिए भारत की ओर रुख कर रहा है। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हाल ही में हुई प्रारंभिक बैठक के बाद जुलाई में भारतीय निर्यातकों और अफगान आयातकों की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें लॉजिस्टिक्स, भुगतान व्यवस्था और व्यापार के तौर-तरीकों पर चर्चा होगी।
★ अफगानिस्तान हर साल लगभग 5 लाख टन बासमती चावल की खपत करता है और अब तक उसकी अधिकांश आपूर्ति पाकिस्तान से होती रही है। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों में अफगानिस्तान भारत से सीधे बासमती आयात बढ़ाने का इच्छुक है, जिससे दुबई और ईरान के माध्यम से होने वाले महंगे आयात पर निर्भरता कम हो सकती है।
★ भारत ने 2025-26 में 65.2 लाख टन बासमती चावल का निर्यात किया, जबकि अप्रैल 2026 में अफगानिस्तान को 979 टन बासमती का निर्यात हुआ। यदि दोनों देशों के बीच व्यापारिक व्यवस्था सफल रहती है, तो भारत को अफगानिस्तान के बासमती बाजार में बड़ा हिस्सा हासिल करने का अवसर मिल सकता है।