News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पोल्ट्री उद्योग ने सरकार से जीएम मक्का आयात की अनुमति मांगी
27-Nov-2025 10:10 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पोल्ट्री उद्योग ने सरकार से जीएम मक्का आयात की अनुमति मांगी
★ मक्का के लिए एथेनॉल उद्योग से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच 3 लाख करोड़ रुपये का पोल्ट्री उद्योग सरकार से जीएम (जेनेटिकली मॉडिफाइड) मक्का आयात की अनुमति चाहता है, ताकि उत्पादन लागत पर दबाव कम किया जा सके।
★ IPEMA के अध्यक्ष ने बताया कि देश में सालाना 4.2 करोड़ टन मक्का उत्पादन होता है, जिसमें से 1.2–1.5 करोड़ टन एथेनॉल उद्योग और लगभग 2.5 करोड़ टन पोल्ट्री सेक्टर उपयोग करता है। एथेनॉल की मांग बढ़ने से मक्का के दाम तेज़ हैं, जिससे पोल्ट्री उत्पादन लागत बढ़ रही है।
★ उनके अनुसार, मक्का और सोया जैसे इनपुट की बढ़ी लागत के कारण भारतीय पोल्ट्री उद्योग ब्राज़ील और थाईलैंड जैसे देशों की तुलना में कम प्रतिस्पर्धी है। उद्योग चाहता है कि सरकार जीएम मक्का आयात की अनुमति देकर आपूर्ति और कीमतों को स्थिर करे।
