News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पोर्ट पर मेवों के कंटेनर जब्त
17-Feb-2026 09:31 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पोर्ट पर मेवों के कंटेनर जब्त
★ मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर एक जहाज को हिरासत में लिया है। जहाज में करीब 309 ड्राई फ्रूट कंटेनर लदे थे, जो ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट से आए थे।
★ अखरोट की खेप को अफगानिस्तान मूल का बताकर SAFTA के तहत शून्य आयात शुल्क का लाभ लेने की कोशिश की गई।
★ जांच में सामने आया कि माल अफगानिस्तान का नहीं था और फर्जी ट्रांजिट दस्तावेज तैयार किए गए थे।
★ अब तक लगभग ₹50 करोड़ की ड्यूटी चोरी का खुलासा हुआ है।
★ कस्टम विभाग ने अधिकारियों को ऐसे मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
