News Capsule/न्यूज कैप्सूल: राजस्थान- सरकारी खरीद में देरी, मूंग–मूंगफली किसान परेशान

18-Nov-2025 04:22 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: राजस्थान- सरकारी खरीद में देरी, मूंग–मूंगफली किसान परेशान
★ मूंग और मूंगफली की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
★ हर साल 1 नवंबर से शुरू होने वाली MSP खरीद इस बार अब तक टलती ही जा रही है। अक्टूबर में पंजीकरण तो खोल दिया गया, लेकिन खरीद की तारीख तय न होने से किसान अपनी उपज कम दामों पर बेचने को मजबूर हैं।
★ अधिक बारिश के कारण फसल की गुणवत्ता थोड़ी प्रभावित हुई जरूर है, लेकिन मानक के भीतर आने वाली उपज की खरीद तुरंत शुरू होनी चाहिए।
★ सरकार ने मूंग का समर्थन मूल्य 8,768 रुपये और मूंगफली का 7,263 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
★ हालाँकि राज्य सरकार ने 20–25% उपज MSP पर खरीदने की घोषणा भी कर दी थी और 18 अक्टूबर से पंजीकरण भी शुरू कर दिया, फिर भी खरीद का ठोस शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
~~~~~~~~~
मंडी भाव MSP से 2,500–3,000 रुपये कम
★ MSP और बाजार भाव में भारी अंतर के कारण किसान बड़ा नुकसान झेल रहे हैं। मूंग की MSP 8,768 रुपये है, लेकिन मंडी में 2,500–3,000 रुपये कम दाम पर बिक रही है और मूंगफली भी समर्थन मूल्य से भी नीचे। 
★ मूंग की रोज़ाना 1,000–10,000 क्विंटल तक आवक हो रही है, लेकिन खरीद नहीं खुली। किसान अपनी उपज घर में रोक नहीं पा रहे और नुकसान सहते हुए बेच रहे हैं।
★ अधिकारियों का कहना है कि सरकारी खरीद अगले सप्ताह शुरू हो सकती है, लेकिन अभी भी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। किसान अक्टूबर से ही खरीद समय पर शुरू करने की मांग कर रहे थे, पर सरकार केवल पंजीकरण तक ही सीमित रही।