News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ताज़ा खबर

27-Nov-2025 10:09 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ताज़ा खबर
★ ऑस्ट्रेलिया से देसी चना निर्यात तेज़, भारत की खरीद में हल्की बढ़ोतरी: जयजीव सराफ, मंडला ट्रेडिंग, ऑस्ट्रेलिया
★ ऑस्ट्रेलिया के देसी चना निर्यात का अनुमान अब तक लगभग 4–4.5 लाख टन का है, जिसे बल्क जहाज़ों और कंटेनरों—दोनों माध्यमों से भेजा जा रहा है।
★ बांग्लादेश को अब तक करीब  2 बल्क जहाज़ + लगभग 20,000 टन कंटेनर कार्गो द्वारा 1 लाख टन चना निर्यात होने के सम्भावना। पाकिस्तान को 80,000–90,000 टन की आपूर्ति हुई है, जहाँ दो जहाज़ भेजे गए हैं। शेष लगभग 2 लाख टन भारत ने खरीदा है, जबकि अन्य देशों ने करीब 50,000 टन लिया है।
★ भारत से खरीदारी में हाल ही में सुधार देखा गया है, हालांकि यह अभी भी पिछले वर्ष की तुलना में कम है। बल्क शिपमेंट की योजना भी पिछले सीज़न की तुलना में काफी कम है, जिससे बाज़ार में सावधानी का माहौल दर्शाता है। कटाई में देरी होने से निर्यात की रफ्तार धीमी पड़ी है, जबकि गंतव्य बाज़ारों में कमज़ोर दामों के कारण किसानों की बिकवाली भी सीमित रही है।
★ ऑस्ट्रेलियाई उद्योग भारत की नीति चना पर संभावित आयात शुल्क के फैसले पर स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए है। यदि भारत शुल्क नहीं लगाता है, तो आने वाले हफ्तों में 2–3 बल्क जहाज़ भारत को भेजे जा सकते हैं। दिसंबर के लिए, भारतीय बंदरगाहों पर पहले और दूसरे सप्ताह में लगभग 30,000–30,000 टन चना पहुँचने की उम्मीद है।
★ कुल मिलाकर, भारत की मांग पूरे साल स्थिर रहने की संभावना है, लेकिन यह काफी हद तक सरकारी नीतियों पर निर्भर करेगी। नवंबर में ऑस्ट्रेलिया से कुल चना निर्यात लगभग 1 लाख टन के आसपास रहने का अनुमान है।