News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तुवर- कीमतों में मजबूती की उम्मीद

25-Nov-2025 11:01 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तुवर- कीमतों में मजबूती की उम्मीद
★ तुवर की कीमतें निकट अवधि में मजबूत बनी रह सकती हैं। पुराना स्टॉक समाप्ति की ओर, जबकि नई खरीफ फसल की आवक अभी बेहद सीमित है।
★ कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में फसल को नुकसान हुआ है, जिसके चलते शुरुआती आवक बाजारों में नाममात्र ही दिख रही है।
★ आम तौर पर नई फसल की मुख्य आवक मध्य दिसंबर के बाद या जनवरी में शुरू होती है। तब तक सीमित सप्लाई कीमतों में गिरावट को रोक सकती है।
★ इसके अलावा, नई फसल की सरकारी खरीद MSP 8,000 रुपये प्रति 100 किलो पर होने की उम्मीद भी बाजार को सहारा दे रही है।
★ मिलर्स और व्यापारियों की जरूरत के मुताबिक लगातार हो रही खरीद से भी भावों को समर्थन मिल सकता है।
★ कम स्टॉक, धीमी आवक और सरकारी खरीद की उम्मीद से भविष्य में कीमतों को मिल सकता है सहारा।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।