News Capsule/न्यूज कैप्सूल: USDA नवंबर रिपोर्ट: भारत का सोयाबीन तेल उत्पादन और आयात में गिरावट

17-Nov-2025 11:31 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: USDA नवंबर रिपोर्ट: भारत का सोयाबीन तेल उत्पादन और आयात में गिरावट
★ USDA की नवीनतम नवंबर रिपोर्ट के अनुसार भारत के सोयाबीन तेल उत्पादन, स्टॉक और आयात—तीनों में महत्वपूर्ण बदलाव दर्ज किए गए हैं। 2025-26 के लिए जारी अनुमान बताते हैं कि देश में सोयाबीन तेल की आपूर्ति स्थिति बदलती मांग और आयात पर अधिक निर्भर होती जा रही है।
★ भारत का सोयाबीन तेल उत्पादन 16.3 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 19.8 लाख टन की तुलना में 3.5 लाख टन अधिक कम है।
★ इस बार सबसे बड़ा बदलाव आयात में दिखाया गया। भारत का सोयाबीन तेल आयात 41 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 54 लाख टन से 13 लाख टन कम है।
★ पुराना स्टॉक अधिक होने के कारण आयात घटा। 
★ भारतीय घरेलू खपत 64.2 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 66.2 लाख टन की तुलना में थोड़ा कम है। कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैकल्पिक तेलों की उपलब्धता ने खपत को प्रभावित किया है।
★ भारत का सोयाबीन तेल शुरुआती स्टॉक 14.9 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष के 7.5 लाख टन से लगभग दुगना।
★ हालांकि, घटे आयात और उत्पादन के चलते अंत स्टॉक 12.5 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष से थोड़ा (0.1 लाख टन) कम है।
★ मजबूत स्टॉक स्थिति और वैश्विक बाजार में उपलब्धता से भारत की आपूर्ति सुगम रहने की संभावना है, लेकिन बढ़ते आयात बिल और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव आगे चुनौती बन सकते हैं।