News Capsule/न्यूज कैप्सूल: USDA नवंबर रिपोर्ट: भारत का सोयामील उत्पादन घटा, निर्यात में भी तेज गिरावट
17-Nov-2025 11:33 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: USDA नवंबर रिपोर्ट: भारत का सोयामील उत्पादन घटा, निर्यात में भी तेज गिरावट
★ USDA की ताज़ा नवंबर रिपोर्ट के अनुसार 2025-26 में भारत के सोयामील सेक्टर में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। उत्पादन, निर्यात और अंतिम स्टॉक — सभी प्रमुख संकेतकों में गिरावट दर्ज की गई है। यह स्थिति घरेलू उपलब्धता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धा, दोनों को प्रभावित कर सकती है।
★ भारत का सोयामील उत्पादन वर्ष 2025-26 में 72.4 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 88 लाख टन से 15.6 लाख टन कम है। कम सोयाबीन क्रशिंग और कमजोर उपज का सीधा असर उत्पादन पर दिखा है।
★ सोयामील निर्यात में तेज गिरावट दर्ज हुई है। 2024-25 के 12 लाख टन के मुकाबले 2025-26 में निर्यात केवल 6 लाख टन अनुमानित है — यानी 50% से अधिक गिरावट आ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अर्जेंटीना और ब्राजील की मजबूत सप्लाई ने भारतीय सोयामील की प्रतिस्पर्धा को कम किया है।
★ भारत की घरेलू खपत 69.8 लाख टन रही, जो पिछले वर्ष के 70 लाख टन से हल्की गिरावट है।
★ भारत का अंत स्टॉक 2.7 लाख टन से घटकर 1.9 लाख टन अनुमानित है। कम उत्पादन और घटते निर्यात के बीच स्टॉक प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
★ भारत का सोयामील सेक्टर कमजोर उत्पादन और निर्यात दबाव से गुजर रहा है।
★ अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा, फीड मांग में बदलाव और सोयाबीन उपलब्धता आने वाले महीनों में बाजार की दिशा तय करेंगे।
