News Capsule/न्यूज कैप्सूल: वेस्ट एशिया युद्ध से कच्चे तेल के दाम ऊंचे रहने की संभावना
03-Apr-2026 11:59 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: वेस्ट एशिया युद्ध से कच्चे तेल के दाम ऊंचे रहने की संभावना
★ स्ट्रेट ऑफ होरमुज, जहां से दुनिया की करीब 20% तेल आपूर्ति गुजरती है, वहां से सप्लाई प्रभावित होने से कीमतों को समर्थन मिल रहा है। फिलहाल कच्चा तेल $90 प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है।
★ खाड़ी देशों द्वारा उत्पादन में कटौती और युद्ध के कारण करीब 10% वैश्विक सप्लाई प्रभावित हो रही है। साथ ही रूस से सप्लाई पर भी दबाव बढ़ा है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।
★ एमसीएक्स पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 8,800 से 10,500 रुपये प्रति बैरल के दायरे में रह सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें $92 से $115 प्रति बैरल के बीच रहने का अनुमान है।
★ इस महीने तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और सप्लाई संकट के कारण कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं।
