News Capsule/न्यूज कैप्सूल: यूक्रेन में सूरजमुखी फसल को नुकसान, अब मंदा नहीं

27-Oct-2025 04:57 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: यूक्रेन में सूरजमुखी फसल को नुकसान, अब मंदा नहीं
★ यूक्रेन में सूरजमुखी तेल की फसल को मौसम के प्रतिकूल प्रभावों के चलते देश का कुल उत्पादन घटकर करीब 100 लाख मीट्रिक टन तक सीमित रह सकता है, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है।
★ रूस में भी घट सकता है उत्पादन। 
★ दोनों देशों में उत्पादन घटने से आवक का दवाब कम बन पायेगा और जैसा की अनुमान था की आवक के दौरान कीमतों पर दवाब बनेगा, अब वैसा संभव नहीं। 
★ किसान अभी अपनी फसल बेचने के इच्छुक नहीं हैं, जबकि तेल मिलों को उत्पादन जारी रखने के लिए बीज खरीदना ही होगा।
★ इससे निकट भविष्य में आपूर्ति में कमी और कीमतों पर दबाव बढ़ने की संभावना है।
★ वर्तमान में भारत और मध्य पूर्व के लिए सूरजमुखी तेल के ऑफर लगभग 1,350 अमेरिकी डॉलर प्रति टन (CIF) पर बने हुए हैं।
★ नवंबर-दिसंबर डिलीवरी के लिए ऑफर करीब 1,350 डॉलर प्रति टन बताए जा रहे हैं।
★ दिसंबर के लिए लगभग 1 लाख मीट्रिक टन की खरीद बाकी है। जनवरी-फरवरी-मार्च अवधि के लिए भारत को अभी अतिरिक्त खरीदारी करनी है। 
★ हालांकि दिसंबर में फसल दबाव के चलते कुछ नरमी देखने को मिल सकती है, लेकिन इतनी कम पैदावार के बीच सूरजमुखी तेल की कीमतें 1,250 डॉलर प्रति टन (CIF भारत) से नीचे आने की संभावना नहीं है।
★ भविष्य में सूरजमुखी तेल की कीमतों ऊँची रहने की उम्मीद जिससे अन्य तेल जैसे कि सोयातेल और पाम तेल का आयात बढ़ सकता हैं।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।