ऑस्ट्रेलिया के कई प्रांतों में बारिश, जल भराव
19-Nov-2024 12:16 PM
ऑस्ट्रेलिया के कई प्रांतों में बारिश, जल भराव
★ चालू सप्ताह के दौरान कम दबाव वाले क्षेत्रों की एक श्रृंखला ने ऑस्ट्रेलिया के उत्तर और पूर्व में कई दिनों तक व्यापक आंधी-तूफान और भारी बारिश हुई।
★ दक्षिण-पूर्व क्वींसलैंड और उत्तर-पूर्वी न्यू साउथ वेल्स में कई दिनों तक तेज आंधी-तूफानों ने व्यापक वर्षा, तेज हवाओं के साथ साथ ओलावृष्टि भी देखी गई।
★ दक्षिण-पूर्व ऑस्ट्रेलिया एवम तस्मानिया, विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स में व्यापक वर्षा लाई।
साप्ताहिक वर्षा का लेखा-जोखा:
★ 25-50 मिमी वर्षा पश्चिमी तस्मानिया, उत्तर-पूर्वी विक्टोरिया से लेकर मध्य क्वींसलैंड तक, पश्चिमी नॉर्दर्न टेरिटरी के टॉप एंड और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में दर्ज की गई।
★ 50-100 मिमी वर्षा पश्चिमी तस्मानिया, उत्तर-पूर्वी विक्टोरिया, उत्तर-पूर्वी न्यू साउथ वेल्स, दक्षिण-पूर्व क्वींसलैंड, खाड़ी क्षेत्र (गुल्फ कंट्री) और नॉर्दर्न टेरिटरी के उत्तरी और पूर्वी भागों में हुई। कुछ क्षेत्रों में 100 मिमी से अधिक वर्षा भी दर्ज की गई।
★ यह मौसम प्रणाली तेज बारिश और आंधी-तूफान का प्रमुख कारण बनी, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हुए।
★ जानकारी के लिए बता दें कि इस समय ऑस्ट्रेलिया के कई भागों में मसूर, चना, गेहूं. कैनोला, गेहूं जौ की कटाई जोरों पर है।
