ऑस्ट्रेलिया में चना व मसूर उत्पादन बढ़ने से विश्व में उपलब्धता अधिक रहेगी
04-Sep-2024 09:33 AM
ऑस्ट्रेलिया में चना व मसूर उत्पादन बढ़ने से विश्व में उपलब्धता अधिक रहेगी
★ ABARES के अनुसार चालू सीजन में देसी चना उत्पादन 13.33 लाख टन पहुंच सकता है।
★ 2024-25 में 19 लाख एकड़ में हुई चना बिजाई। 2016-17 के बाद इतने बड़े एरिया में बिजाई की गयी।
★ गत सीजन में 4.91 लाख टन हुआ था चना उत्पादन।
★ व्यापार जगत का मानना है कि ABARES द्वारा दिए गये आकड़े कम है उत्पादन 15 लाख टन पहुंच सकता है, मौसम फसल के बेहद अनुकूल, उत्पादकता बढ़ने की उम्मीद।
★ तंजानिया में इस वर्ष 1.5 लाख टन हुआ चना का उत्पादन जिसका भारत में होने लगा आयात।
★ भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया देसी चना का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश बना, उत्पादन बढ़ने से विश्व में देसी चना की उपलब्धता बढ़ सकती है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ ऑस्ट्रेलिया में मसूर का उत्पादन 16.85 लाख टन पहुंच सकता है, इस वर्ष बिजाई 22.91 लाख एकड़ में की गयी, उत्पादन 10 साल की औसत से दोगुना बताया गया। 2023-24 में 15.58 लाख टन हुआ था मसूर उत्पादन।
★ ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ कनाडा में भी मसूर उत्पादन में बढ़ोत्तरी की उम्मीद।
★ दोनों देशों के उत्पादन से विश्व में मसूर की उपलब्धता अच्छी बनी रहेगी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Due to increase in gram and lentil production in Australia, availability in the world will be high
★ According to ABARES, in the current season, the production of Desi gram can reach 13.33 lakh tonnes.
★ In 2024-25, gram was sown in 19 lakh acres. After 2016-17, sowing was done in such a large area.
★ In the last season, 4.91 lakh tonnes of gram was produced.
★ The business world believes that the figures given by ABARES are low, the production can reach 15 lakh tonnes, the weather is very favorable for the crop, productivity is expected to increase.
★ This year 1.5 lakh tonnes of gram was produced in Tanzania, which started being imported in India.
★ After India, Australia became the second largest producer of Desi gram, due to increase in production, the availability of Desi gram in the world can increase.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ Lentil production in Australia can reach 16.85 lakh tonnes, this year sowing was done in 22.91 lakh acres, production was said to be double the 10-year average. Lentil production was 15.58 lakh tonnes in 2023-24.
★ Lentil production is expected to increase in Australia as well as Canada.
★ Due to the production of both the countries, the availability of lentils in the world will remain good.
