ऑस्ट्रेलिया से भारत को चना निर्यात घटा

07-May-2025 09:14 AM

ऑस्ट्रेलिया से भारत को चना निर्यात घटा
★ अक्टूबर से शुरू हुए सीजन में मार्च तक ऑस्ट्रेलिया ने 19.35 लाख टन चना का किया निर्यात जिसमें से भारत की हिस्सेदारी 14 लाख टन से मामूली अधिक रही।
★ ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अक्टूबर से दिसंबर 2024 में 9.34 लोख टन। जनवरी 2025 में 20,568 टन, फरवरी 2025 में 22,923 टन व मार्च में 34,110 टन किया निर्यात।
★ अप्रैल, मई, जून में ऑस्ट्रेलिया से चना निर्यात में आ सकती है कमी।
★ ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष भी चना की बिजाई बढ़ने की प्रबल सम्भावना।
★ साथ ही घरेलू फसल भी अच्छी, कीमतें MSP के आसपास या मामूली कम।
★ मिलों ने बड़ी मात्रा में चना की खरीद की जिससे अच्छा उत्पादन होने के बावजूद कीमतें MSP से अधिक नहीं घटी।
★ भविष्य में और आयात घटा तो चना की कीमतों में सुधार की उम्मीद।