ऑस्ट्रेलिया से चना के निर्यात में भारी गिरावट

04-Oct-2024 03:37 PM

ब्रिसबेन। हालाँकि जुलाई की तुलना में अगस्त माह के दौरान ऑस्ट्रेलिया से चना के निर्यात में अच्छी बढ़ोत्तरी हुई मगर पुरे सीजन के सापेक्ष निर्यात प्रदर्शन काफी कमजोर रहा। सरकारी संस्था-ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जुलाई में देश से 13,234 टन चना का निर्यात हुआ था जो अगस्त में 35 प्रतिशत उछलकर 17,884 टन का आयात किया। इसके बाद पाकिस्तान 2199 टन तथा नेपाल ने 1966 टन चना मंगवाया। 

लेकिन 2022-23 सीजन की तुलना में 2023-24 के मार्केटिंग सीजन में अगस्त 2023 तक ऑस्ट्रेलिया से कुल मिलाकर 5,59,968 टन चना का निर्यात हुआ था जो 2023-24 के सीजन की सामान अवधि में घटकर 3,94,652 टन पर सिमट गया। वहां चना की आपूर्ति का ऑफ़ सीजन चल रहा है। 

जहां तक मसूर का सवाल है तो इसका निर्यात भी पिछले सीजन से काफी पीछे चल रही है। जुलाई 2024 में ऑस्ट्रेलिया से 1,21,400 टन मसूर का निर्यात हुआ था जो अगस्त में 43 प्रतिशत घटकर 69,330 टन पर सिमट गया। चना की भांति मसूर के आयात में भी भारत सबसे आगे रहा जिसने अगस्त में ऑस्ट्रेलिया से 36,143 टन का आयात किया। इसके बाद श्रीलंका ने 14,146 टन तथा पाकिस्तान ने 7098 टन चना का आयात किया। 

ऑस्ट्रेलिया सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) की रिपोर्ट के अनुसार 2022-23 के मार्केटिंग सीजन में अगस्त 2023 तक ऑस्ट्रलिया से मसूर का कुल निर्यात बढ़कर 14,98,183 टन पर पहुंच गया था जो 2023-24 के मार्केटिंग सीजन की सामान अवधि में करीब 2 लाख टन घटकर 12,98,389 टन पर अटक गया। ऑस्ट्रेलिया में चना तथा मसूर फसल की कटाई-तैयारी जल्दी ही आरम्भ होने वाला है मगर सितंबर के खराब मौसम से फसल को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है।