ऑस्ट्रेलिया व कनाडा से मसूर निर्यात घटा

07-May-2025 09:10 AM

ऑस्ट्रेलिया व कनाडा से मसूर निर्यात घटा
★ फरवरी 2025 में कनाडा से 2,18,978 टन व मार्च 2025 में 81,226 टन यानी इन दो महीनों में कनाडा से 3,00,204 टन मसूर निर्यात की गयी।ऑस्ट्रेलिया से फरवरी 2025 में 1,47,868 टन, मार्च में 1,31,447 टन यानी कुल 2,79,315 टन मसूर का किया गया निर्यात।
★ मार्च में ऑस्ट्रेलिया व कनाडा द्वारा कुल 2,12,671 टन व फरवरी में 3,66,846 टन किया गया निर्यात।
★ इन दो महीनों में दोनों देशों से मसूर का निर्यात 1.54 लाख टन घटा।
★ भारत मसूर का सबसे बड़ा खरीदार। मार्च में कनाडा से जो भी मसूर निर्यात हुआ उसमें भारत 3 प्रमुख आयातक देशों में नहीं। यानी भारत में मार्च में मसूर का निर्यात बड़ी मत्रा में घटा।
★ अक्टूबर से दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया के कुल 7,71,292 टन में से 2,94,655 टन भारत द्वारा आयात किया गया।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि अप्रैल मई में भी इन देशों से मसूर का निर्यात घट सकता है। दोनों देशों में सीजन की शुरुआत में बड़ी मात्रा में हुआ था निर्यात। दोनों देशों में मसूर की कमी देखी जाने लगी।
★ नई फसल की बिजाई शुरू, जिसे आने में 3 महीने का समय लगेगा।
★ ऐसे में भारतीय बाजारों में मसूर की कीमतों को घटते निर्यात का मिल सकता है लाभ। घटे आयात के कारण मसूर की कीमतों में वृद्धि की सम्भावना।
★ खपत और आयात में मसूर का सबसे अधिक प्रतिशत रहता है।