ऑयलमील का अर्धवार्षिक निर्यात में स्थिरता: SEA

16-Oct-2025 02:25 PM

ऑयलमील का अर्धवार्षिक निर्यात में स्थिरता: SEA
★ सितंबर में ऑयलमील निर्यात में 40% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
★ सितंबर 2025 में ऑयलमील का निर्यात 2,99,252 टन रहा, जबकि सितंबर 2024 में 2,13,744 टन था। यानी इसमें 40% की वृद्धि दर्ज की गई।
★ अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच कुल  निर्यात 20,93,067 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि 20,82,533 टन की तुलना में केवल 0.50% अधिक है।
~~~~~~
डी-ऑयल्ड राइस ब्रान (DORB) निर्यात पर प्रतिबंध के बढ़ेगा निर्यात
★ भारत सरकार ने 3 अक्टूबर 2025 से डी-ऑयल्ड राइस ब्रान (De-oiled Rice Bran) के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने की अधिसूचना जारी की। 
★ इस कदम से चावल मिलिंग और सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन उद्योग को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब राइस ब्रान ऑयल निष्कर्षण से उत्पन्न उप-उत्पादों को निर्यात किया जा सकेगा।
~~~~~~~~
मूंगफली मील निर्यात
★ पिछले दो वर्षों में मूंगफली उत्पादन में वृद्धि के कारण क्रशिंग और मूंगफली मील के निर्यात में तेज बढ़ोतरी हुई है।
★ अप्रैल–सितंबर 2025 के दौरान ग्राउंडनट मील का निर्यात 15,967 टन रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 5,090 टन था।
★ SEA के खऱीफ ग्राउंडनट सर्वे के अनुसार गुजरात में मूंगफली की बुवाई का क्षेत्रफल 3 लाख हेक्टेयर बढ़कर 22.02 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि पिछले वर्ष यह 19.09 लाख हेक्टेयर था। उत्पादन अनुमान 46.07 लाख टन लगाया गया है।
★ हालांकि, पूरे भारत में मूंगफली की कुल बुवाई 48.36 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष के 49.96 लाख हेक्टेयर की तुलना में 1.60 लाख हेक्टेयर कम है।
~~~~~~~~
सोयामील मील निर्यात
★ अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच सोयाबीन मील का निर्यात घटकर 8.39 लाख टन रह गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 9.08 लाख टन था।
★ निर्यात में यह कमी मुख्य रूप से कीमतों में दबाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर मांग के कारण हुई है।
★ भारतीय सोयाबीन मील को दक्षिण और उत्तर अमेरिकी उत्पादकों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, घरेलू बाजार में DDGS  की बढ़ती उपलब्धता ने भी फीड मार्केट में सोयाबीन मील की मांग को घटाया है।
~~~~~~~
★ सरसों खल निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। इन 6 महीनों में निर्यात 11.07 लाख टन रहा जो पिछले वर्ष 10.15 लाख टन था।  सितम्बर 25 में निर्यात 1.92 लाख टन रहा .
★ चीन बड़े खरीदार के रूप में उतरा 6 महीनों में चीन ने भारत से 4.88 लाख टन और सितंबर 25 में 1.19 लाख टन सरसों खल भारत से आयात की।