ऑयलमील निर्यात आंकड़े- SEA
19-May-2025 12:31 PM
ऑयलमील निर्यात आंकड़े- SEA
★ अप्रैल 2025 में भारत से सभी ऑयलमील का निर्यात 465,863 टन रहा, जो अप्रैल 2024 में 465,156 टन था। निर्यात में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।
★ नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 सोयाबीन खली का निर्यात घटकर 13.35 लाख टन रह गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 16.58 लाख टन था।
★ रेपसीड (सरसों) खली का निर्यात भी घटकर 9.11 लाख टन हुआ, जो पहले 9.30 लाख टन था।
★ यदि चीन भारतीय सरसों खली पर लगाए गए कड़े आयात नियमों में ढील देता है, तो भारत एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन सकता है।
★ वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में रेपसीड खली (हैम्बर्ग एक्स-वर्क्स) की कीमत $ 308 प्रति टन है, जबकि भारतीय रेपसीड खली (कांडला FAS) पर केवल $ 202 प्रति टन में उपलब्ध।
★ पशु और मुर्गी पालन उद्योग में अब DDGS की उपयोगिता तेजी से बढ़ रही है जिससे सोयाबीन खली, रेपसीड खली और डीओआरबी की मांग को प्रभावित हुई।
