पंजाब, हरियाणा, बिहार में गेहूं की सरकारी खरीद में कुछ ही दिन शेष
07-May-2025 09:41 AM
पंजाब, हरियाणा, बिहार में गेहूं की सरकारी खरीद में कुछ ही दिन शेष
★ अन्य राज्यों में खरीद 15 मई 2025 तक चलेगी।
★ इस वर्ष पंजाब से 124, हरियाणा से 75, बिहार से 2 लाख टन खरीद लक्ष्य रखा गया।
★ 04 मई 2025 तक पंजाब से 112, हरियाणा से 67.7 लाख टन गेहूं खरीद की गयी जबकि बिहार से खरीद बेहद कम रही।
★ जिस अनुपात में इन दोनों राज्यों में फसल आ रही है उसे देख लगता है कि खरीद अवधि को एक सप्ताह और बढ़ाया जा सकता है ताकि किसानों को न हो परेशानी।
★ अन्य राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड में खरीद 30 जून 2025 तक की जाएगी।
★ गुजरात, जम्मू कश्मीर में खरीद 31 मई 2025 को समाप्त होगी।
