पंजाब में धान/चावल का स्टॉक/खरीद में हो रही परेशनियां
18-Nov-2024 10:30 AM
पंजाब में धान/चावल का स्टॉक/खरीद में हो रही परेशनियां
★ पंजाब में वर्तमान में 114 लाख टन चावल गोदामों में पड़ा।
★ PR-126 वैरायटी धान किस्म और अन्य हाइब्रिड प्रजातियों की खेती से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं।
★ PR-126, जिसे पंजाब सरकार ने कम पानी खपत के कारण बढ़ावा दिया था, अब मिलर्स के लिए सिरदर्द बन रही है।
★ मिलर्स का दावा है कि इसकी मिलिंग के बाद चावल का उत्पादन अनुपात (आउट-टर्न रेशियो) अन्य किस्मों की तुलना में कम है।
- FCI के मानकों के अनुसार, 100 क्विंटल धान से 67 क्विंटल चावल मिलना चाहिए।
- PR-126 का उत्पादन केवल 60-62 क्विंटल तक रह गया है।
- हर क्विंटल पर लगभग 300 रुपए का हो रहा है नुकसान।
★ केंद्र ने 2024-25 खरीफ मार्केटिंग सीजन के लिए पंजाब से 124 लाख टन चावल का लक्ष्य रखा, इसके लिए लगभग 185 लाख टन धान 30 नवंबर तक खरीदने की योजना है।
★ 16 नवंबर तक 158 लाख टन धान मंडियों में पहुंच चुका है, जिसमें से 153 लाख टन खरीदा और 128 लाख टन उठाया गया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
बांग्लदेश में तीसरा चावल खरीद टेंडर किया जारी।
टेंडर की जानकारी
वैरायटी- गैर-बासमती पार-बॉयल्ड राइस
खरीद मात्रा 50,000 मीट्रिक टन
ओपनिंग डेट 2 दिसंबर 2024
पोर्ट चित्तोग्राम (60%)
मोंगला (40%)
पेमेंट टर्म्स CIF लाइनर आउट
शिपमेंट डिलीवरी LC खुलने के 40 दिनों के भीतर और 25 दिनों में 50% मात्रा।
भारतीय चावल की उपलब्धता अधिक होने और कीमतें कम होने से इस टेंडर में भारत मार सकता है बाज़ी।
