पश्चिमी अफ्रीका में काजू की अच्छी फसल व निर्यात का सहारा न मिलने से कीमतों में देखी गयी गिरावट

25-Dec-2024 08:26 AM

पश्चिमी अफ्रीका में काजू की अच्छी फसल व निर्यात का सहारा न मिलने से कीमतों में देखी गयी गिरावट
★ अमरीका, यूरोप से डिमांड कमजोर। पिछले एक महीने से कीमतें 8% घटी।
★ वियतनाम WW320 कर्नेल काजू की ट्रेडिंग 1600-1620$ एफओबी फ़ार्म हो रही है जो पहले 1700$/टन से अधिक थी।
★ गिन्नी बिसाओ में कच्चे काजू के भाव 1590$, इंडोनेशिया में 1888$ व तंज़ानिया में 1864$/टन के आसपास।
★ 2024 में अलनीनो के कारण कई देशों में उत्पादन प्रभावित होने से कीमतों में देखी गयी थी बढ़त परन्तु अब कीमतें कमजोर पड़ने लगी।
★ दिवाली के बाद भारत में काजू की कीमतों में लगातार देखी गयी गिरावट।
★ भारत में नए काजू की कटाई मार्च से शुरू होगी।
★ खरीफ सीजन के दौरान अच्छी बारिश होने से उत्पादन में वृद्धि के आसार।