होर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता बरकरार

09-Apr-2026 12:26 PM

तेहरान। यद्यपि अमरीका के साथ युद्ध विराम पर सहमति देते समय ईरान ने कहा था कि टोल टैक्स की वसूली की शर्त के साथ होर्मुज जल डमरू मध्य (स्ट्रेट) को पूरी तरह खोल दिया जाएगा लेकिन अब उसने कहा है कि जब तक लेबनान पर इजरायल का हमला बंद नहीं होता तब तक स्ट्रेट को नहीं खोला जाएगा।

उधर इजरायल ने स्पष्ट कह दिया है कि युद्ध विराम की शर्तों में लेबनान का मुद्दा शामिल नहीं है इसलिए वह उस पर हमला जारी रखेगा। जद्दो-जहद में फंसकर मामला पेचीदा हो गया है। 

यदि होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला और वहां से जहाजों की आवाजाही बाधित हुई तो स्थिति पहले जैसी हो सकती है। इससे विभिन्न कृषि उत्पादों के आयात-निर्यात पर असर पड़ सकता है।

भारत भी इससे प्रभावित होगा। भारत से पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व एवं खाड़ी क्षेत्र के देशों के साथ होने वाले कारोबार पर इसका असर पड़ने की आशंका है।