रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन, लेकिन सरकारी खरीद सुस्त – निजी व्यापारियों की मजबूत पकड़
20-May-2025 10:01 AM
रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन, लेकिन सरकारी खरीद सुस्त – निजी व्यापारियों की मजबूत पकड़
★ USDA के मुताबिक 2025-26 में भारत में गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड 1170 लाख टन तक रहने का अनुमान है।
★ इस साल गेहूं खरीद का संशोधित लक्ष्य 333 लाख टन रखा था, लेकिन अब तक सिर्फ 296 लाख टन ही ख़रीदा गया।
★ 300 लाख टन का आंकड़ा पार कर पाना भी मुश्किल, पंजाब, हरियाणा, बिहार में खरीद कम, अन्य राज्यों में आवक कमज़ोर पडने लगी।
★ लगातार तीसरे वर्ष गेहूं खरीद लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई, जिससे संकेत मिलते हैं की गेहूं की पारम्परिक खरीद, बिक्री में बदलाव आ रहे हैं।
★ रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद सरकारी खरीद घटने से मतलब साफ़ है कि इस बार बाजार में निजी व्यापारियों की भूमिका काफी मजबूत रही है।
★ स्थानीय व्यापारियों ने ऊंचे दाम देकर किसानों से सीधे खरीद की।
★ इस ट्रेंड से यह भी संकेत मिलता है कि किसान बेहतर दामों के लिए मंडियों की बजाय निजी खरीदारों की ओर रुख कर रहे हैं।
★ अच्छी बात यह रही कि PDS एवं अन्य योजनाओं, आपातकालीन स्तिथियों, OMSS के लिए पूल में अच्छा स्टॉक बना जो देशहित की लिए अच्छा।
★ देखना होगा कि निजी व्यापारी ख़रीदे गए माल को कब निकालते हैं, वैसे भी पोर्टल पर अच्छे स्टॉक की घोषणा की गई (यह गेहूं व्यापार से जुड़े लोगो की निष्ठा प्रदर्शित करता है), अगर कीमतों में ऐसे ही उछाल आता रहा तो स्टॉक लिमिट पर भी विचार किया जा सकता हैं।
★ पिछले सीजन में OMSS में पर्याप्त मात्रा में गेहूं न मिल पाने से कई मिलर्स के स्टॉक कम रहा और पाइपलाइन को भरने के लिए अच्छा उठाव किया गया।
★ कुल मिलाकर सरकार, व्यापारी, स्टॉकिस्ट, मिलर्स के पास गेहूं का स्टॉक उपलब्ध।
★ हमारा मानना है कि पहले मार्किट में पड़े गेहूं का इस्तेमाल बढ़ाने का सरकार का पूरा प्रयास रहेगा उसके बाद OMSS स्कीम आ सकती हैं।
